Home » बिहार में आज 2.37 लाख करोड़ का बजट पेश, किया गया जिसमें शिक्षा को सर्वाधिक 39 हजार करोड़, ।
20220228_165027

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अपना दूसरा बजट आज सोमवार को पेश किया। जो पिछले बजट से 19 हजार करोड़ रुपए ज्यादा हैं। 2022-23 के लिए 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख का बजट पेश किया गया है। इसमें सर्वाधिक 39 हजार करोड़ (16.5%) शिक्षा को दिया गया है। साथ ही प्रसाद ने सदन में बिहार के विकास के 6 सूत्रीय मॉडल को पेश किया है। इस बार सरकार का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाएं और जन कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस किया गया है।
बजट की शुरुआत वित्त मंत्री ने कौटिल्य के अर्थशास्त्र के श्लोक- “अलबद्ध लाभार्थ, लब्ध परीरक्षणी”। अर्थात जो प्राप्त न हो उसे प्राप्त करना, जो प्राप्त हो गया उसे संरक्षित रखना, और जो संरक्षित हो गया है उसे समानता के आधार पर बांटना से की। इसके बाद उन्होंने कविता- यूं ही नहीं मिलती राही को मंजिल एक जुनून सा दिल में जगाना होता है। पूछा चिड़िया से… कैसे बना आशियाना? बोली-भरनी पड़ती है उड़ान बार-बार, तिनका-तिनका उठाना होता है।
राजकोषीय घाटे को 3.5% तक रखने का लक्ष्य रखा गया है।

जल्द ही योजनाओं के अनुश्रवण के लिए पोर्टल बनाया जाएगा। हरित कार्यालय की तरफ बढ़ चले हैं। कॉमन डेटाबेस तैयार करने का निर्णय लिया गया है।

बिहार का 2022-2023 का बजट- 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख का है।

स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव के तहत 847 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके तहत सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान- दूसरे चरण को स्वीकृति। घर तक पक्की नली-गलियां।

स्वच्छ शहर विकसित शहर के तहत 550 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सभी जिला मुख्यालय में वृद्धा आश्रम तैयार किया जाएगा। बहुमंजिला आवास बनाकर बेघरों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। सभी शहरों में विद्युत शवदाह गृह तैयार किया जा रहा है। ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जा रहा है।

सशक्त महिला सक्षम महिला योजना के तहत इंटर उत्तीर्ण पर अविवाहित महिला को 25 हजार, स्नातक उत्तीर्ण होने पर 50 हजार की मदद की जा रही है। 2022-23 में 900 करोड़ का प्रावधान।

सात निश्चय-2 योजना के तहत युवा शक्ति बिहार की प्रगति, बाजार के रूप संस्थानों में गुणवत्ता अनुरूप प्रशिक्षण के लिए 89 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का चयन किया।

सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना, IIT पटना नॉलेज पार्टनर

दरभंगा, पटना नालंदा में मेगा सेंटर बनेगा। हर प्रमंडल में टूल रूम होंगे।

हर घर नल का जल के तहत 57603 वार्डों में काम पूर्ण करा लिया गया है। 2022-23 में इसके 1 हजार 110 करोड़।

आर्थिक हल युवाओं को बल योजना के तहत 1 लाख 66 हजार 500 योजनाओं के लिए 4500 करोड़ स्वीकृत। अब तक 14989 ऋण वितरित। 1 लाख 17 हजार 230 स्टूडेंट्स के लिए 700 करोड़ का प्रावधान स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के लिए

700 करोड़ का प्रावधान स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के लिए

12375 करोड़ 7 लाख का बजट प्रावधान विभिन्न वर्गों के लिए

29 हजार 749 करोड़ कृषि का बजट

उद्योग के लिए 1643 करोड़ 74 लाख का बजट। इथेनॉल को लेकर 151 इकाई लगाई जाएगी।

11.80 करोड़ लोगों का टीकाकरण का किया जा चुका है। 122 जगह पर पीएसए का अधिस्ठापन कर क्रियाशील किया। 16134. 49 करोड़ रुपए का प्रावधान।

753942 करोड़ रुपए की स्वीकृति। राजयकीकृत विद्यालयों में प्रधान शिक्षक की स्वीकृति

शिक्षा के क्षेत्र में सर्वाधिक बजट- 39191 करोड़ रुपए। कुल बजट का 16.5%

6 सूत्रीय का बजट :-

स्वास्थ्य

शिक्षा

उद्योग विकास

कृषि

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का विकास

जन कल्याणकारी योजना

2022-23 के बजट स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कृषि, ग्रामीण को फोकस किया गया है

सकल घरेलू विकास वृद्धि दर 9.8 प्रतिशत होने का अनुमान

निर्धारित राजकोषीय घाटे का भी पालन किया है।

राज्य का चतुर्दिक विकास किया जा रहा है।

इस वर्ष विकास देश में सबसे अधिक वृद्धि दर प्राप्त किया।

2022-23 9.7 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *