Home » बिहार के तीन जिलों में तेज तो सात में सामान्‍य बारिश के आसार
0.92317300_1632974425_monsoon-

  बिहार के अधिकांश भाग में मंगलवार को पुरवा की मजबूत स्थिति बने होने के मौसम सामान्य बने रहने के आसार हैं। उत्तरी भाग के 10 जिलों में मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी उत्तरप्रदेश एवं उसके आसपास बनी हुई है। एक ट्रफ रेखा बिहार, पश्चिम बंगाल व सिक्किम से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से अररिया, किशनगंज, पूर्णिया आदि जिलों में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार के 10 जिलों में पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर जिलों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं। सोमवार को पटना समेत प्रदेश के 19 जिलों के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की वृद्धि के साथ 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन औरंगाबाद प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *