
बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण का मतदान बिहार के चार सीटों पर संपन्न हो गया। बिहार में जमुई, नवादा, गया व औरंगाबाद लोकसभा सीटों को मिलाकर करीब 47.50 फीसदी मतदान हुआ है। 2019 में 53.6 फीसदी मतदान हुआ था। अबकी बार 6 फ़ीसदी मतदान बिहार में कम हुआ है। देश में अन्य राज्यों के अपेक्षा मतदान बिहार में काफी कम बताया जा रहा है। सबसे ज्यादा मतदान त्रिपुरा में 80 फीसदी हुआ है। बिहार में 6 फ़ीसदी कम हुआ मतदान किसको जीत का सेहरा पहनाएगा व किसको हार का सामना करना पड़ेगा। इसको लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। साथ हीं राजनीतिक दलों में गुना भाग का दौर भी जारी है। यह 6 फीसदी कम वोट किस दल का है।