
साहेबगंज,नगर परिषद के गुरहट्ठी मंदिर के समीप हर साल की भांति इस वर्ष भी गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया। बुधवार को आचार्य निरंजन पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार पूर्वक गणपति प्रतिमा स्थापित कराई। यह पूजन 09.09.2022 तक चलेगा। गणपति की पूजन के दौरान आचार्य निरंजन पाण्डेय ने भगवान श्री गणेश जी का वर्णन करते हुए कहा कि गणेश जी को बुद्धि,समृद्धि और सौभाग्य का देवता माना जाता है। वे भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं। यदि कोई भक्त श्री गणेश का श्रद्धा और भक्ति के साथ सिर्फ नाम भी ले लेता है तो उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। गणेशजी की विधिपूर्वक आराधना कर उनकी प्रिय वस्तुएं समर्पित करने से भक्तों को मनवांछित फल प्राप्त होता है।श्री गणेश जी का सप्ताह में दिन बुधवार माना जाता है। इस वर्ष बुधवार का आगमन बहुत ही शुभ है।इन्हें हरा रंग विशेष पसंद है। ज्योतिष में भी श्री गणेश बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हुए इस ग्रह के कारक देव हैं, वहीं भगवान श्री गणेश मुख्य रूप से वाणी और बुद्धि को प्रभावित करते हैं। अतः गणेश जी की पूजन प्रत्येक नर-नारी के लिए महत्वपूर्ण है। मौके पर यजमान अनिल कुमार, अध्यक्ष रामचंद्र कुमार, शास्त्री जी, नीरज कुमार”चुन्नू”, राकेश डी.जे.,मनीष डी.जे.,शनि जयसवाल, बिट्टू कुमार, पिंटू कुमार, विक्की डी.जे.,सूरज कुमार,छोटू कुमार, आदि मौजूद थे।